सहारनपुर। 26वीं यूपी बालिका वाहिनी एनसीसी की जेबीएस हिन्दू कन्या इंटर कॉलेज की कैडेट्स ने बुधवार को रैली निकालकर स्वच्छता का संदेश नगरवासियों को दिया। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत निकाली गई रैली के दौरान कैडेट्स हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां और बैनर लेकर स्वच्छता के प्रति नारे लगाती चल रही थीं। रैली शहर के अनेक इलाकों से होते हुए वापस कॉलेज पहुंची। प्रधानाचार्य अलका भारद्वाज ने छात्राओं और कैडेट्स को स्वच्छता का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई अपनाकर हम गंभीर बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं और दूसरों को भी बचा सकते हैं। उन्होंने अपने घर आंगन के साथ ही आस-पड़ोस और शहर को भी साफ रखने की अपील की। रैली को सफल बनाने में कर्नल कमरदीन, कैप्टर माधुरी शर्मा, मेजर अर्जुन सिंह आदि का योगदान रहा।