सहारनपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर होने वाले योग कार्यक्रम की तैयारियों का शुभारंभ मंगलवार को गायत्री मंत्र से किया गया। योगी गुलशन कुमार ने योग दिवस के लिए योगासन, सूक्ष्म क्रियाएं के तहत गर्दन की क्रियाएं, स्कंध चालन, घुटना संचालन, कटि चक्र, पाद हस्त, त्रिकोणासन, प्राणायाम और ध्यान आदि का अभ्यास साधकों को कराया। मंगलवार को मिशन कंपाउंड स्थित मैदान में आयोजित योग शिविर का उद्घाटन बाबा रिजकदास ने किया। योगी गुलशन कुमार ने बताया कि जीवात्मा और परमात्मा के संयोग की अवस्था का नाम ही योग है। उन्होंने कहा कि कर्मों में कुशलता का अर्थ फल की इच्छा नहीं रखते हुए कर्म करना ही कर्मयोग है। उन्होंने बताया कि आज के भागदौड़ भरे जीवन में योग का विशेष महत्व है। संजय कपूर, प्रवीण, राजेश, अलका, मंजू, सुदेश, डोली, हरि, सीमा मक्कड़, वरुण, ज्ञानचंद आदि रहे।