गंगोह से दिल्ली के लिए तीन नई बसें चलेंगी
गंगोह (सहारनपुर)। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से गंगोह से दिल्ली के लिए तीन नई बसों का संचालन शुरू किया गया है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक गंगोह एवं डिपो प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि तीनों बसें वाया शामली, बागपत, बड़ौत होते हुए आईएसबीटी बस स्टैंड दिल्ली तक जाएंगी और बाद शाम को गंगोह के लिए वापसी करेंगी। पहली बस सुबह साढे़ पांच बजे, दूसरी सवा आठ और तीसरी पौने दस बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी।