फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण डाकसेवकों की हड़ताल में शामिल हुई अन्य यूनियन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल
विज्ञापन

में शामिल हुई अन्य यूनियन

अमर उजाला ब्यूरो
देवबंद। डाक सेवकों की अन्य यूनियन भी मंगलवार को अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ की हड़ताल में शामिल हो गई। मुख्य डाकघर पर धरना प्रदर्शन कर रहे डाक सेवक संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि समस्त डाक कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ दो वर्ष पूर्व मिल गया था। मगर ग्रामीण डाक सेवकों के लिए सरकार ने वेतन संशोधन संबंधी कमलेश चंद्रा समिति का गठन किया था। समिति ने ढाई वर्ष पूर्व अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी थी। मगर सरकार ने अब तक रिपोर्ट लागू नहीं की। इस कारण एक लाख 55 हजार डाकघरों में से एक लाख 29 हजार ग्रामीण डाकघर पूर्ण रूप से हड़ताल में शामिल हैं। डाक सेवकों में सरकार के उदासीन रवैये को लेकर रोष है। इस मौके पर मेन पाल, अनिल कुमार, गजे सिंह, पवन कुमार, दिनेश त्यागी, प्रेम सिंह, मंगल सिंह, नरेश कुमार, कुलबीर, शीशपाल, प्रियंका सिंह, रेखा शर्मा, महेश कुमार, सचिन कुमार आदि रहे। उनकी ओर से कहा गया कि डाक कर्मचारियों का आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें