दो लोगों की आंखों को दिया उजाला
सहारनपुर। नुमाइश कैंप के केशव नगर निवासी महेश ठक्कर की मृत्यु के पश्चात दान की गई उनकी आंखों के माध्यम से दो लोगों का जीवन रोशन हो गया। महेश ठक्कर की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी वीना ठक्कर की सूचना पर रोशनी आई बैंक के संस्थापक डॉ. अशोक डॉक्टर और चीफ मेडिकल डायरेक्टर डॉ. एसके गुप्ता ने उनकी आंखों का कोर्निया लेकर हिमालयन इंस्टीट्यूट भेजा दिया जहां दो नेत्रहीनों को रोशनी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि रोशनी आई बैंक को अब तक 610 आंखें प्राप्त हो चुकी हैं।