नकुड़। युवा रक्षा दल के संस्थापक धर्मवीर खटाना ने संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए संदीप खारी को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। चौधरी राजपाल छापर के आवास पर आयोजित संगठन की बैठक में धर्मवीर खटाना ने कहा कि संगठन समाज सेवा के लिए सदैव तत्पर है। इस मौके पर उन्होंने संदीप खारी को प्रदेश अध्यक्ष, अंकित राठी को जिला संगठन मंत्री, कमल गुर्जर को जिला सह संगठन मंत्री, रवि को सरसावा ब्लाक अध्यक्ष व शुभम कुमार को सरसावा ब्लाक का सचिव बनाये जाने की घोषणा करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। सभी ने संगठन के प्रति ईमानदारी एवं निष्ठा भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।