धूमधाम से मनाया श्री कृष्ण भगवान का जन्मोत्सव
सहारनपुर। गोविंदनगर स्थित श्री जगदंबा मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथा व्यास पंडित सुमित भारद्वाज ने कहा कि सृष्टि के कल्याण के लिए भगवान श्री कृष्ण ने जन्म लिया था। उन्होंने भगवान श्री कृष्ण की लीलाएं सुनाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर पंडित मुद्रित भारद्वाज, राजेश कपूर, महेश नारंग, हेमंत अरोड़ा, मनीष अरोड़ा, सुरेंद्र शर्मा, सुधीर सैनी, प्रवेश धवन, जसबीर मोघा, पंकज वत्स, राहुल झांब, राजीब गुंबर आदि मौजूद रहे। ब्यूरो