फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खर दूषण वध के प्रभावशाली मंचन ने रोमांचित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
खर दूषण वध के प्रभावशाली मंचन ने रोमांचित किया
विज्ञापन

नकुड़। नगर में चल रहे श्री रामलीला महोत्सव के नौवें दिन खर-दूषण वध के प्रभावशाली मंचन ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। श्री रामलीला मंचन के दौरान खर-दूषण वध, रावण दरबार व सीता हरण की लीला ने दर्शकों को देर तक पलक झपकने का मौका नहीं दिया। श्री रामलीला महोत्सव समिति के उपाध्यक्ष पंकज जैन ने बताया कि अगले दिन की लीला में सुग्रीव मित्रता और बाली वध की लीला का मंचन किया जाएगा। इसके पूर्व आज की लीला का उद्घाटन चंद्रशेखर मित्तल, जादो राम गुप्ता, रामचंद्र कर्णवाल, कैलाश चंद्र शर्मा ने दीप प्रज्वलित करके और राजकुमार प्रधान और देव कुमार त्यागी ने श्री राम की आरती उतारकर किया। महोत्सव समिति के प्रधान भूपेंद्र गुप्ता, महामंत्री हरीश गर्ग, कोषाध्यक्ष सोहन गुप्ता, उपाध्यक्ष पंकज जैन, मनोज मित्तल ,राजेश जैन राजू, सरवन त्यागी, ऋषिपाल शर्मा, अनुज मित्तल, अनिल गोयल, बिजेंद्र नारायण, संजीव जैन, संगम जैन, प्रशांत शर्मा, माणिक सिंघल, अमित कर्णवाल, विपुल, संजय, अंकित गोयल, संयम जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें