फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंडबाजों संग निकाली श्री जी की भव्य शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंडबाजों संग निकाली श्री जी की भव्य शोभायात्रा
विज्ञापन


रामपुर मनिहारान। गांव मल्हीपुर में जैन समाज द्वारा श्रीजी की वार्षिक भव्य शोभायात्रा बैंडबाजों के साथ निकाली गई। बाद में मंदिर पहुंचकर श्रीजी का जलाभिषेक किया गया। गांव मल्हीपुर में श्री 1008 नेमी नाथ दिगंबर जैन मंदिर से जैन समाज द्वारा श्रीजी की वार्षिक भव्य शोभायात्रा बैंड बाजों और आकर्षक झांकियों के साथ निकाली गई। इससे पूर्व मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान श्रीजी के रथ की बोली पुरुषोत्तम जैन, मुकेश जैन, नितिन जैन, हंसराज जैन, राहुल गुप्ता ने ली और रथ पर सवार हुए। शोभायात्रा ने गांव मल्हीपुर के सभी प्रमुख रास्तों का भ्रमण किया और यात्रा वापस मंदिर पर समाप्त हुई जहां श्रीजी का जलाभिषेक विधि विधान के साथ किया गया। शोभायात्रा में जैन धर्मावलंबियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। इस दौरान जैन समाज के प्रधान विनोद कुमार, मोहन लाल जैन, अभिषेक जैन, जिनेंद्र जैन आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें