फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से गिरकर व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भायला रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला है। पुलिस ने शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। ग्राम भायला के निकट रेलवे ट्रैक पर करीब 48 वर्षीय एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने शव को ट्रैक से उठवाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। मृतक के पास से कपड़ों का बैग, कुछ नगदी, मोबाइल और आईडी मिली। पुलिस के मुताबिक मृतक के पास से जो आईडी मिली है, उस पर शेर सिंह (48) पुत्र गुरबचन सिंह निवासी कलीपुर थाना मैगलगंज जनपद लखीमपुरखीरी लिखा है। आईडी के आधार पर उसके परिजनों को भी सूचना देने के प्रयास में पुलिस लगी थी। पुलिस के अनुसार चलती ट्रेन से गिरकर व्यक्ति की मौत होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें