जहरीले पदार्थ के सेवन से युवक की मौत
सहारनपुर। देहात कोतवाली के गांव देवला निवासी राजा (35 वर्ष) पुत्र शोभाराम की शनिवार की शाम को जहरीला पदार्थ खाने से हालत बिगड़ गई। भाई अजय ने शनिवार की रात उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। रविवार को सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया।