फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए प्रेरित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नागरिक सुरक्षा प्रभागीय कार्यालय गांधी पार्क में मतदाता दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उपनियंत्रक ओंकार शर्मा ने कहा कि 18 वर्ष से अधिक के युवाओं को मतदाता सूची में अपना नाम सम्मिलित कराने के लिए प्रेरित किया जाए। इसके लिए अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क करें। चीफ वार्डन राजेश जैन ने कहा कि आज ने इस बात की शपथ ग्रहण की है कि हम अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, साथ ही अपने क्षेत्र के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। मतदान करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। डिप्टी चीफ वार्डन मोहम्मद आलम, डॉ. हंसराज सैनी, वीरसैन जैन, दीपक कुमार सिंह, राजकुमार सैनी, अशोक सैनी, सपना ठाकुर ने भी विचार रखे। संचालन मोहम्मद यूनुस ने किया। राकेश जैन, सितारा इदरीसी, इशरत जावेद, शमीम अहमद, अरुणा गोयल, मीनू, कमाल अंसारी, सुहेल अख्तर, डॉ. जगजीवन सिंह राठौर, डॉ. पवन सिंघल, डीसी धीमान, जयदीप जैन, विपिन सलूजा, विजय गुप्ता, राजीव गुप्ता, देशराज, नरेन्द्र कुमार, विकास कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें