सहारनपुर। मोहल्ला शांतिनगर के लोगों ने जेल चुंगी पर स्थित नगर निगम के शौचालय को चालू कराए जाने और नगर में चल रही पशुु डेरी को आबादी से बाहर कराए जाने की मांग की। इस संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया गया। कमल तनेजा, संजय, सचिन तनेजा, ज्योति, अजय, बबलू, कैलाश, राजीव, सुरेश, वीरवती, बबलू, संतोष, कृष्णा, सुमन, ललित, लक्ष्मी मौजूद रहे।