फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीईएसी की बैठक में रखे गए 60 ईट भटठों के प्रजेंटेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। ईंट भट्ठों को चलाने के लिए जरूरी इनवायरमेंट सर्टिफिकेट जारी करने के लिए सोमवार को डीईएसी की बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें 60 ईंट भट्ठों के प्रोजेक्ट का प्रजेंटेशन किया गया। उम्मीद है कि जल्द ही इनकी ईसी जारी हो जाएगी। इससे पहले जिले में 110 ईंट भट्ठों को ईसी जारी हो चुकी हैं। कलक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यावरण निर्धारण समिति की बैठक में 60 ईंट भट्ठों को पर्यावरणीय प्रमाणपत्र जारी करने पर विचार विमर्श किया गया। जिला खान अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को जिले के 60 ईंट भट्ठों को ईसी देने के लिए उनके प्रोजेक्ट्स को परखा गया। इसमें वीडियो की सहायता से ईंट भट्ठों की स्थिति उसकी लोकेशन आदि को देखा गया। प्रजेंटेशन के माध्यम से ईंट भट्ठों को पर्यावरणीय अनुमति देने पर विचार किया गया। जिले में अब तक 110 ईंट भट्ठों को पर्यावरण प्रमाणपत्र दिए जा चुके हैं। सोमवार को जिन 60 ईंट भट्ठों के प्रोजेक्टस का प्रजेंटेशन किया गया उन्हें जल्द ही ईसी जारी कर दी जाएगी। बैठक में अजय प्रताप सिंह, पंकज कुमार सिंह, डॉ. पीके शर्मा, महावीर मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें