फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजेता छात्राओं को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। नामदेव पब्लिक स्कूल की दो छात्राओं ने दिल्ली में आयोजित आईसीमास इंटनेशनल अबेकस एंड इजी मैथ चैंपियनशिप में अपने-अपने लेवल में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। शुक्रवार को विद्यालय में दोनों छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या रजनी राजपूत ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली में आयोजित उक्त प्रतियोगिता में ईरान, नेपाल और श्रीलंका सहित देश-विदेश के 800 से अधिक बच्चों ने भाग लिया था। विद्यालय की कक्षा सात की छात्राओं भव्या पाहवा एवं राधिका वर्मा ने क्रमश: जूनियर लेवल 4 में द्वितीय स्थान एवं सीनियर लेवल 1 में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। प्रबंधक पंकज कुमार, प्रधानाचार्य, उपप्रधानाचार्य सचिन शर्मा, अरविंद शर्मा एवं मनोज कौशिक आदि द्वारा दोनो छात्राओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें