दानिश सिद्दीकी बने मीडिया प्रभारी
सहारनपुर। विकास भवन सभागार में ग्राम्य विकास मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से जिला विकास कार्यालय से गुफरान उर्फ दानिश सिद्दीकी को एसोसिएशन का मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा एवं मंत्री सुधीर कुमार ने दानिश सिद्दीकी को प्रमाण पत्र सौंपा। बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। संरक्षक सीपी त्रिपाठी, उपाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह, कोषाध्यक्ष योगेेश शर्मा, वीके मित्तल, तरूण राठौर, सीमा तिवारी, पूनम गुप्ता, शबाना खान, प्रवीण कुमार, यशपाल सिंह, बबीता, जयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।