फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों की सहायता के लिए आगे आएं लोग : गौतम

विज्ञापन
विज्ञापन
दिव्यांगों की सहायता के लिए आगे आएं लोग : गौतम
विज्ञापन


साढौली कदीम। ब्लॉक प्रमुख हंसराज गौतम ने कहा कि हम सभी को दिव्यांगों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए। प्रत्येक स्तर पर ऐसे लोगों की सहायता करनी चाहिए। दिव्यांग लोगों में सामान्य व्यक्ति से कुछ गुण अलग होते हैं। शनिवार को ब्लॉक मुख्यालय पर घौंसला दिव्यांग सेवा समिति के कार्यक्रम में हंसराज गौतम ने कहा कि दिव्यांग लोगों की सहायता करना सबसे बड़ा धर्म है। हम सभी को ऐसे लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। समिति के अध्यक्ष भोपाल सिंह ने कहा कि दिव्यांगों को प्राथमिकता के आधार पर आवास एवं शौचालय उपलब्ध कराये जाने चाहिए। सार्वजनिक स्थानों पर दिव्यांगों के लिए रैम्प बनाये जाने चाहिए। कहा कि अधिकतर बैंकों में रैंप न होने के चलते दिव्यांगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने दिव्यांगों के लिए राशन कार्ड एवं नरेगा कार्ड बनाये जाने की भी मांग की। उन्होंने कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी की अनुपस्थिति पर खेद व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने विश्व विकंलाग दिवस तीन दिसंबर की बजाय एक दिन पहले किए जाने का प्रस्ताव रखा था। इसके बावजूद भी बीडीओ कार्यक्रम में अनुपस्थित रहे। इस अवसर पर समिति उपाध्यक्ष कर्म सिंह, मनीष भाटला, सोनू कुमार, राजीव धीमान, सेनू, अरुण, निसार, अमजद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें