आग से चार पशु झुलसे, सामान जला
चिलकाना। महिला के छप्परनुमा मकान में आग लगने से घर का सभी सामान जल गया तथा चार पशु आग में झुलस गये। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे गांव दुमझेडा में रहने वाली सईदा पत्नी स्व. मुईनुदीन के छप्परनुमा घर में अचानक आग लग गई। आग से कुछ ही देर में घर में रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। छप्पर में बंधी दो भैंस, एक भैंसा और कटड़ा भी झुलस गए। उसका करीब 20 हजार रुपये का सामान जल गया।