फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुली किताब की तरह था मुल्कीराज सैनी का जीवन- बलबीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुल्कीराज सैनी की जयंती पर विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों को दिये जाएंगे एवार्ड
विज्ञापन

सहारनपुर। स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व सांसद स्व. मुल्कीराज सैनी की स्मृति में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य से समाज को प्रतिष्ठा दिलाने वाले सैनी समाज के लोगों को ‘बाबू मुल्कीराज सैनी एवार्ड’ प्रदान किए जाएंगे। यह निर्णय प्रद्युमन नगर स्थित दून कैंब्रिज स्कूल में आयोजित सैनी वेलफेयर फोरम की बैठक में लिया गया। उद्योगपति बलबीर सिंह सैनी की अध्यक्षता व केपी सैनी के संचालन में हुई बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि मुल्कीराज की जयंती के उपलक्ष्य में अक्तूबर में आयोजित एक भव्य समारोह में उद्योग, शिक्षा, समाजसेवा, कृषि व प्रशासनिक या साहित्य के क्षेत्र में प्रत्येक वर्ष पांच एवार्ड प्रदान किये जायेंगे। बैठक में यूपी बार कौंसिल के नवनिर्वाचित चेयरमैन पीआर मौर्य का अभिनंदन करने का भी फैसला लिया गया। डॉ. वीरेंद्र आजम ने कहा कि बाबू मुल्कीराज ने न केवल देश को आजाद कराने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया बल्कि देश आजाद होने के बाद लोहिया के सपनों को साकार करने के लिए उन्होंने समाजवादी आंदोलन को भी मजबूत किया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे बलबीर सिंह सैनी ने कहा कि उनकी स्मृतियां, उनके सिद्धांत और मूल्य समाज की धरोहर हैैं। बैठक में अभय सैनी, सतीश सैनी, मनीष सैनी, रफलसिंह सैनी, पीएम ध्यानी, अशोक सैनी, शिव कुमार सैनी, विक्रम सिंह सैनी व विनीत सैनी आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें