श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा विश्वकर्मा पूजा महोत्सव
गंगोह (सहारनपुर)। नगर में 17 अगस्त को भगवान विश्वकर्मा का पूजा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर परंपरागत रूप से भव्य शोभायात्रा का आयोजन भी किया जाएगा। विश्वकर्मा धर्मशाला में विश्वकर्मा विकास समिति की बैठक में उक्त निर्णय लिया गया। समिति के प्रबंधक देवीचंद पांचाल ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि शोभायात्रा में अनेक बैंड, झांकियां और नृत्य कलाकार शामिल होंगे। अध्यक्षता वेदप्रकाश विश्वकर्मा और संचालन सचिव महीपाल विश्वकर्मा ने किया। अरविंद बालियान, ईश्वर सिंह, विकास कुमार, मनोज शर्मा, मनोज पांचाल, श्यामलाल, अमित पांचाल, सुरेंद्र पांचाल, रामधन, रामकिशन, रामपाल विश्वकर्मा, संदीप विश्वकर्मा, सोनू बालियान, प्रवीण, नीरज, राजपाल, आदेश गोयल, जयपाल पांचाल आदि मौजूद रहे।