फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 1,972 लोगों ने छोड़ा तंबाकू का सेवन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 1,972 लोगों ने छोड़ा तंबाकू का सेवन
विज्ञापन

सहारनपुर। जिले में वर्ष 2022 में 1,972 लोगों ने तंबाकू उत्पादों का सेवन करना बंद किया है। तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ सहारनपुर की नोडल अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि वर्ष 2022 में प्रकोष्ठ के द्वारा 396 विद्यालयों में कार्यक्रमों का आयोजन कर 72,675 विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। प्रकोष्ठ द्वारा तंबाकू का सेवन करने वाले लोगों और उनके परिजनों को जागरूक करने के लिए जिले में 210 कार्यक्रम आयोजित कर 5,345 लोगों को तंबाकू के प्रति सचेत किया गया। टीबी सैनिटोरियम के ऊपर कक्ष नंबर 14 में संचालित तंबाकू उन्मूलन केंद्र द्वारा 22,323 लोगों को उन्मूलन की सेवा दी गई। इनमें से 1,972 लोगों ने तंबाकू का सेवन बंद किया, जबकि 3,453 लोग तंबाकू का सेवन छोड़ने के प्रयास में हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें