रालोद प्रत्याशी जयाप्रदा का चांदपुर में रोड शो कराना जिला महामंत्री वीरेंद्र सिंह को महंगा पड़ा। पुलिस ने आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में जिला महामंत्री के खिलाफ एनसीआर (नॉन कॉग्नीजेबल रिपोर्ट) दर्ज की है।
शुक्रवार को रालोद प्रत्याशी जयाप्रदा का नगर में रोड-शो निकाला गया। इसकी अनुमति प्रशासन से पार्टी के जिला महामंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह ने ली थी।
रोड-शो में निर्धारित वाहनों से ज्यादा संख्या में वाहन होने के चलते पुलिस ने आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में एनसीआर दर्ज की है।
वहीं, रालोद कार्यकर्ताओं ने गांव कराल, खेड़की, रवाना, हल्ला नंगला, घनसूरपुर, पाहुली, मीरापुर आदि में जनसंपर्क किया।