फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: नैनो कार और बुलेट की टक्कर में एक की मौत, दो घायल, बेटी की शादी तय करने जा रहा था पिता

Mon, 26 Dec 2022 03:11 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

गोरखपुर जिले के महोब बगानी गांव निवासी अर्जुन सिंह (46) अफने रिश्तेदार के साथ बुलेट से  आजमगढ़ आ रहे थे। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के धनछुला जमीन हरखोरी गांव के पास नैनो कार से बुलेट टकरा गई। हादसे में अर्जुन सिंह की मौत हो गई।
 
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के आजमगढ़ जिले में सोमवार सुबह नैनो कार और बुलेट की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में बुलेट सवार व्यक्ति की मौत हो गई तो वहीं नैनो कार चालक दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सड़क हादसे में जान गंवाने वाला शख्स बेटी की शादी तय करने के लिए घर से निकला था। हादसे की सूचना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


गोरखपुर जिले के बेलीपार थाना अंतर्गत कबानी खुर्द महोब बगानी गांव निवासी अर्जुन सिंह (46) सोमवार सुबह परिवार के ही अभिनय सिंह (22) के साथ आजमगढ़ जिला मुख्यालय के लिए चले थे। वे अपनी पुत्री की शादी के सिलसिले में आजमगढ़ आ रहे थे।

नैनो कार को चला रहे थे  एसोसिएट प्रोफेसर

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के धनछुला जमीन हरखोरी गांव के पास ही पहुंचे थे कि आजमगढ़ की तरफ से जा रही नैनो कार से बुलेट की टक्कर हो गई। हादसे में बुलेट सवार अर्जुन और अभिनय सिंह के साथ ही कार चालक डॉ. जितेंद्र कुमार वर्मा (40) निवासी फतेहपुर कन्हैरा जिला अंबेडकरनगर घायल हो गए।

कार चला रहे डॉ. जितेंद्र कुमार राजकीय होम्योपैथी कॉलेज बड़हलगंज गोरखपुर में बतौर एसोसिएट प्रोफेसर तैनात हैं। घटना के समय वह ड्यूटी पर जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल रवाना किया। रास्ते में ही अर्जुन सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। मृतक दो पुत्र व एक पुत्री के पिता थे। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं घायल डॉ. जितेंद्र वर्मा व अभिनय का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें