फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। नगर निवासी मोहम्मद आमिर (28) की उत्तराखंड के काशीपुर में सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक स्कूटी से रामनगर जा रहा था। काशीपुर में स्कूटी सवार युवक को पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव ले आए। नगर के मोहल्ला पीपलटोला निवासी मोहम्मद आमिर उत्तराखंड के रामनगर में दांतों के अस्पताल में काम करता था। रविवार को वह स्कूटी से रामनगर जा रहा था। जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े नौ बजे काशीपुर के मोहल्ला टांडा उज्जैन में रेलवे क्रॉसिंग के पास स्कूटी में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद युवक सड़क पर गिर गया और ट्रक के नीचे कुचल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन काशीपुर पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव पहुंचा तो पत्नी बेसुध हो गई। आमिर ने अपने पीछे दो बच्चे छोड़े हैं।
विज्ञापन


ओंकार सिंह, संवाद।

ओंकार सिंह, संवाद।

ओंकार सिंह, संवाद।

ओंकार सिंह, संवाद।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें