फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, शिनाख्त नहीं

Sat, 17 Oct 2026 02:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। रामपुर-बाजपुर मार्ग पर बुधवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

युवक की बांह पर संजय सिंह और विमलेश देवी नाम लिखा मिला है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। कोतवाल अनुपम शर्मा के अनुसार, शुक्रवार सुबह धनौरी अड्डे के पास युवक घायल अवस्था में पड़ा मिला था। पुलिस के मौके पर पहुंचने तक उसकी मौत हो चुकी थी। आशंका है कि रात में किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मारी और चालक वाहन लेकर भाग गया। मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है। उसके पास कपड़ों से भरा एक बैग और नमकीन व डिस्पोजेबल गिलास वाली एक थैली मिली है। सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। पहचान होने तक 24 घंटे इंतजार किया जाएगा, इसके बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें