फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मिलकखानम में युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

Fri, 25 Oct 2024 12:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलकखानम। थाना क्षेत्र के गदरपुर मार्ग स्थित मिलकखानम कालोनी में बुधवार की देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार किसान संतोख सिंह (28) को रौंद दिया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर परिवार के लोग बिलखते हुए आ गए।
विज्ञापन

पुलिस भी आ गई लेकिन मृतक के परिजन ने कानूनी कार्रवाई न करने की बात कही और शव घर ले गए। मिलकखानम कस्बा निवासी किसान का बेटा संतोख सिंह की रिश्तेदारी उत्तराखंड के गदरपुर में है। परिजनों ने बताया कि रिश्तेदार ने नई गाड़ी खरीदने के लिए उन्हें बुलाया था। वह देर रात लगभग दस बजे अपनी बाइक द्वारा घर लौट रहे थे कि मिलकखानम कालोनी पहुंचते ही अज्ञात वाहन चालक उनकी बाइक को रौंदता हुआ निकल गया। रात के सन्नाटे में निकली चीख सुनकर कालोनी निवासी लोग घरों से बाहर निकल आये। उन्होंने खून से लथपथ युवक की पहचान संतोख सिंह के तौर पर की। उन्होंने संतोख की हालत मरणासन्न अवस्था में पाई।
सड़क हादसे में मारे गए संतोख अपने पिता नसीब सिंह की दो संतानों में दूसरे नंबर के थे। 11 महीने पहले ही संतोख सिंह की शादी हुई थी। अभी कोई संतान नहीं हुई है। पत्नी कई बार रो-रो कर बेहाल हुई और गश खाकर बेहोश हो गई। दादी, माता और पिता का भी रोते-रोते बुरा हाल हो गया। संतोख सिंह अपने पिता के साथ कृषि कार्य में हाथ बंटाते थे जबकि दूसरा बेटा कुलदीप सिंह पढ़ाई करने के लिए इंग्लैंड गया हुआ है जिसे रहते हुए वहां दो साल हो गए हैं।उसे जब जानकारी मिली तो वह भी फफक-फफक कर रो पड़ा।
विज्ञापन

थाना पुलिस भी आ गई और संतोख को बिलासपुर सीएचसी भेज दिया जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। शव का पंचनामा भर के पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा, लेकिन मृतक के परिजन कोई कार्रवाई नहीं चाहते थे। इसलिए वह शव घर ले आये। उन्होंने पुलिस को कोई कार्रवाई न करने का वचन लिखित में दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव परिजन के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें