फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बाइकों की टक्कर में युवक गंभीर घायल, दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 24 Oct 2026 01:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। ग्राम चंदूपुरा के निकट दो बाइकों की टक्कर में अरुण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे काशीपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


ग्राम चंद्रपुरी निवासी अरुण कुमार 21 अक्तूबर को दोपहर करीब 3:30 बजे बाइक से सीकमपुर जा रहे थे। चंदूपुरा के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि दूसरी बाइक पर सवार सीकमपुर निवासी निशांत और नैतिक हादसे के बाद मौके से भाग गए। घायल के पिता मौखी सिंह की तहरीर पर पुलिस ने 22 अक्तूबर को दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ पंकज पंत ने बताया कि मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें