बिलासपुर। खजुरिया थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को तमंचा व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी मनोज पांडेय के अनुसार, बुधवार रात ग्राम करसौला के मुख्य रास्ते पर चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान ग्राम करसौला निवासी इल्यास खां को पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। सीओ पीपी सिंह ने बताया कि आरोपी तमंचा लेकर जा रहा था। इल्यास खां का पहले से आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ खजुरिया और गजरौला थाने में कई मामले दर्ज हैं। संवाद