फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: स्वार में चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

Mon, 02 Nov 2026 12:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ एक युवक नुमान को गिरफ्तार किया है। बरामद बाइक चार दिन पहले बिलासपुर के पंजाबी कॉलोनी से चोरी हुई थी। शनिवार शाम उपनिरीक्षक गौरव कुमार ने पुरैनिया बाग तिराहे पर मुखबिर की सूचना पर उसे पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नुमान निवासी भट्टी टोली, बिलासपुर बताया। यह बाइक बिलासपुर निवासी जाफर अली की थी, जो 27 अक्तूबर को चोरी हुई थी और जिसकी प्राथमिकी दर्ज है। सीओ हर्षिता सिंह के अनुसार, नुमान ने बाइक चोरी कर सस्ते दामों पर बेचने की बात स्वीकार की है, जिसके बाद उसे धारा 317(2) बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान किया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें