बिलासपुर। नगर में एक युवक ने पड़ोस की युवती से जबरन शादी करने की कोशिश की। इन्कार करने पर उसने युवती के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। 13 सितंबर की शाम करीब छह बजे रवि नामक युवक युवती के घर में घुस गया। युवती के मना करने पर रवि ने कुल्हाड़ी से उसके सिर पर जानलेवा हमला किया। सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार को सौंपी गई है। जांच जारी है। संवाद