फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सितंबर को जानी थी बरात, हादसे में हो गई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद(रामपुर)। ट्रैक्टर ट्रॉली के अनियंत्रित होने से लकड़ी के नीचे दबकर ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। तीन सितंबर को चालक की बरात संभल जिले के भवानीपुर गांव में जानी थी। चालक की मौत की खबर ने घर में मातम छा गया। परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव के अंतिम संस्कार में परिवार के लोग जुट गए।
विज्ञापन

शाहबाद के मोहल्ला खटपुर निवासी शन्नू (25) किसी दूसरे के यहां ट्रैक्टर पर चालक था। बृहस्पतिवार को शन्नू ट्रैक्टर ट्रॉली में लदी लकड़ी लेकर रामपुर जा रहा था। देर रात साढ़े ग्यारह बजे शाहबाद के आंवला रोड पर ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। ट्रैक्टर को अनियंत्रित होता देख चालक शन्नू जान बचाने के लिए जैसे ही कूदा, वैसे ही ट्रॉली में लदी सारी लकड़ी ट्रैक्टर चालक के ऊपर गिर पड़ी जिसमें शन्नू दब गया। हादसे के लोगों ने आननफानन लकड़ी के नीचे दबे चालक को निकाला और सीएचसी लेकर पहुंचे। लेकिन हालत को बेहद गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। इस अचानक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बिना कानूनी कार्रवाई के परिजन शव का अंतिम संस्कार करने में जुटे हुए थे।
परिजनों के अनुसार तीन सितंबर को शन्नू की बरात जनपद संभल के भवानीपुर गांव जानी थी। भवानीपुर निवासी गुलिस्ता से उसकी शादी होनी थी। इसी बीच शादी को लेकर घर मे जोर-शोर से तैयारियां भी चल रही थी। लेकिन बृहस्पतिवार की रात को उसकी मौत की खबर ने खुशियों को मातम में बदल दिया। अचानक हुई इस मौत से मां का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें