रामपुर। राम रहीम पुल पर बाइक सवार युवक हादसे का शिकार हो गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
शाहबाद के सैफनी थाना क्षेत्र के चंद्रपुरा गांव निवासी नीरज चौहान बाइक से शहर से गांव वापस जा रहा था। राम रहीम पुल पर किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। मामले की सूचना परिजनों को दे दी गई। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। अस्पताल पहुंचने पर नीरज को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसओ शरद पंवार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।