रामपुर। सपा नेता आजम खां के यतीमखाना बस्ती मामले में शुक्रवार को कोर्ट में बचाव पक्ष की ओर से गवाह को पेश किया गया। इस दौरान उनकी मुख परीक्षा कराई गई। जिरह के लिए 26 अगस्त की तारीख तय की गई है। सपा नेता आजम खां के खिलाफ 2019 में शहर कोतवाली में यतीमखाना बस्ती को खाली कराने के नाम पर मारपीट, लूटपाट, चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया था। यह मुकदमे एमपी-एमएलए कोर्ट में विचाराधीन चल रहे हैं। इस मामले में बचाव पक्ष की ओर से गवाही कराई जा रही है। शुक्रवार को भी इस मामले में सुनवाई हुई।