फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री गणेश जी की अराधना कर किया गुणगान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। नगर में शुक्रवार को भी गणेश महोत्सव की धूम रही। ज्वालानगर, पुराना गंज, मिस्टन गंज आदि क्षेत्रों में सजे पंडालों में गणपति महाराज की आराधना कर गुणगान किया गया। इस दौरान भजन संध्या में भजन गायकों ने गणेश जी के भजन पेश किए।
विज्ञापन

मराठा एसोसिएशन और श्री गणेश मराठा मंडल की ओर से अग्रवाल धर्मशाला में श्री गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बृहस्पतिवार की रात गुरु पांडे ने भजन पेश किए। बाद में आरती हुई और इसके बाद शुक्रवार सुबह को भी गणपति महाराज की आरती हुई। इस दौरान अन्नासो मराठा, अनूप सक्सेना, नरेश रस्तोगी, सुरेश, नत्थू लाल, राजाराम, सोमनाथ, सूरज, शंकर, विनोद, दिनेश रस्तोगी, नंदकुमार पवार, श्रेयष पवार, रवि प्रकाश आदि मौजूद रहे।
साथ ही श्री अष्ट विनायक युवा सेवा समिति की ओर से रजा टैक्सटाइल कॉलोनी में गणेश पंडाल में फुलेश्वर जी और उनके सहयोगियों द्वारा भजन कीर्तन पेश किया गया। आरती होने के बाद प्रसाद वितरण हुआ। पूजा में अरुण कुमार, संतोष सिंह, प्रमोद, पुनीत, अमित तिवारी, मुकेश, तेज प्रकाश, अरविंद श्रीवास्तव, मोहित शौरी आदि शामिल रहे। वहीं पुराना गंज में भी गणेश जी के भजनों के साथ गुणगान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें