रामपुर। सपा नेता आजम खां की जेल से रिहाई होने और उनके रामपुर पहुंचने पर पूर्व सभासद नेहा राज ने अपने पति विक्की राज के साथ आजम खां की तस्वीर लगाकर पूजा की। साथ ही कहा कि उन्होंने पहले से ही सोच रखा था कि जिस दिन उनके भगवान यानी आजम खां घर आएंगे वो अपने परिवार के साथ दीपावली मनाएंगे और घी के दीपक प्रज्ज्वलित करेंगे। वहीं, सभासद नेहा राज के पति अधिवक्ता विक्की राज ने कहा कि मोहम्मद आजम खां के करीब सवा दो साल बाद जेल से जमानत पर रिहा होकर वापस रामपुर आने पर घी के दिए जला कर दिवाली मनाई है।