फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पति की दूसरी शादी रुकवाने थाने पहुंची महिला, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगर। दूसरी शादी करने जा रहे पति की शादी रुकवाने एक पत्नी थाने पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को चेतावनी देते हुए छोड़ दिया। इस बीच काफी देर तक महिला ने थाने में हंगामा किया।
विज्ञापन

मामला अजीम नगर थाना क्षेत्र के धक्का हाजी नगर गांव का है। गांव निवासी एक व्यक्ति का निकाह एक वर्ष पहले हुआ था। शनिवार को थाने आई पत्नी का आरोप था उसका पति दूसरी शादी कर रहा है। इस दौरान विवाहिता ने पुलिस से पति की शिकायत की। विवाहिता की शिकायत पर पुलिस आरोपी की तलाश में गांव पहुंच गई। इस दौरान पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई। पूछताछ करने पर पत्नी के सामने आरोपी ने भरोसा दिलाया कि वह दूसरी शादी नहीं करेगा। जिस पर पुलिस ने युवक को चेतावनी देते हुए छोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें