फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से महिला की मौत, स्वास्थ्य विभाग बेखबर

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगर। गंज थाना क्षेत्र के काशीपुर आंगा गांव में सोमवार को एक और महिला की डेंगू से मौत हो गई। महिला बीते आठ दिनों से बुखार से जूझ रही थी। उसका उपचार रामपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था।
विज्ञापन

गांव के अमजद की पत्नी सद्दो को आठ दिन पहले बुखार आया था। शुरुआत में निजी डॉक्टर से दवा ली लेकिन तबियत में कोई सुधार नहीं आया। इसके बाद घरवाले महिला को एक निजी अस्पताल लेकर आए। यहां जांच में डेंगू होने की पुष्टि हुई थी। सोमवार को दोपहर के समय महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। काशीपुर आंगा गांव में डेंगू से यह तीसरी मौत है। इससे पहले दो लोगों की डेंगू से मौत हो चुकी है। गांव के पूर्व प्रधान नफीस अहमद का कहना है कि गांव में डेंगू की दहशत बनी हुई है। घर-घर में लोग बीमार हैं। इधर स्वास्थ्य विभाग डेंगू से एक भी मौत नहीं होने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें