फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन ने पति घर जाने से किया इनकार, चार माह पूर्व हुई थी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। चार माह पूर्व हुई शादी के बाद दुल्हन अब अपने पति के घर जाने से इनकार कर रही है। दुल्हन के ससुराल न जाने का मामला कोतवाली तक जा पहुंचा। कोतवाली में दुल्हन ने अपनी ससुराल जाने से दो टूक मना कर दिया।दुल्हन का आरोप था कि उसका विवाह उसकी मर्जी से नहीं हुआ था।
विज्ञापन

सैफनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का विवाह शाहबाद कस्बे के एक मोहल्ले निवासी युवक से अब से चार माह पूर्व हुआ था। शादी के बाद रक्षाबंधन पर दुल्हन अपने मायके चली गई। लेकिन उसके बाद दुल्हन अपने ससुराल जाने से इनकार करती रही। शनिवार शाम को पति-पत्नी का विवाद शाहबाद कोतवाली तक पहुंच गया। कोतवाली में दुल्हन भी पहुंच गई और दुल्हन ने अपने पति के साथ जाने से दो टूक इनकार कर दिया। दुल्हन का आरोप था कि उसका विवाह उसकी मर्जी से नहीं हुआ था। दुल्हन के साथ आई उसकी ममेरी बहन ने बताया कि उसकी ममेरी बहन (दुल्हन) कहीं और शादी करना चाह रही थी। लेकिन परिजनों के जिद के बाद यह शादी करवा दी गई थी। हालांकि कुछ लोग दुल्हन को ससुराल भेजने के प्रयास में लगे हुए थे। लेकिन दुल्हन साफ तौर पर अपने ससुराल जाने से इंकार कर रही थी। शनिवार देर रात तक पति-पत्नी का मामला नहीं सुलझ पाया था। जिसके बाद पुलिस ने रविवार को दिन में पति-पत्नी और उनके पक्षों के लोगों को बुलाया। कोतवाली में दुल्हन ने पति के साथ जाने से फिर इनकार कर दिया। बताया गया कि दुल्हन अपने प्रेमी के साथ जाने के लिए कह रही थी। फिलहाल दूल्हा पक्ष भी अब दुल्हन ले जाने को तैयार नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें