फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजीमनगर थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगर। अजीमनगर थाना क्षेत्र के इमरता गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

गांव निवासी एक युवक की शादी चार साल पहले सैदनगर क्षेत्र के ही एक गांव निवासी युवती से हुई थी। करीब एक महीने पहले युवक को लकवा मार गया था, जिस कारण वह चलने फिरने में कमजोर हो गया था। विवाहिता कुछ दिन से अपने मायके में रह रही थीं। शुक्रवार की शाम उसका भाई उसे ससुराल छोड़ कर गया था। खाना खाने के बाद महिला कमरे के अंदर सो गई। जबकि उसका पति घर के आंगन में सो रहा था। सुबह बच्चे के रोने की आवाज आई तो पति ने महिला को आवाज दी। महिला के नहीं बोलने पर पति मजबूरन उसे उठाने के लिए कमरे में चला गया। पति ने विवाहिता का शव कमरे में पड़ा देखा तो उसकी चीख निकल गई। संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक टीम ने मामले की जांच की। इस दौरान पुलिस ने महिला के पति एवं उसके परिजनों के बयान दर्ज किए। थानाध्यक्ष राहुल गंगवार ने बताया पोस्टमार्टम के बाद मौत का स्पष्ट कारण पता चल पाएगा। इसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें