शाहबाद। घरेलू विवाद के सिलसिले में शाहबाद कोतवाली जा रही बुजुर्ग महिला श्यामवती उर्फ भूरी की हादसे में घायल होने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। रामपुर, अलीगढ़ और दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उनका इलाज कराया गया था। रविवार देर शाम उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों के मुताबिक, 28 जुलाई को सुबह करीब 10 बजे श्यामवती मोटरसाइकिल शाहबाद कोतवाली जा रही थीं। आरोप है कि ग्राम लोधीपुर के पास मोटरसाइकिल सांड़ से टकरा गई। हादसे में श्यामवती के सिर, कमर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। सीओ देवकीनंदन ने बताया कि महिला की इलाज के दौरान मौत हुई है। इस प्रकरण में एफआईआर पूर्व में हो चुकी है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों की जांच की जाएगी। संवाद