फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। अजीमनगर थाना क्षेत्र के छत्तरपुर गांव में 25 वर्षीय मेहताब जहां की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।क्षेत्र के छत्तरपुर गांव निवासी अहमद हसन की पत्नी मेहताब जहां ने बुुधवार की दोपहर जहर खा लिया था। महिला की मौत की जानकारी उसके मायके वालों को मिली तो वे गांव पहुंच गए। मायकेवालों ने पति और ससुरालियों पर दहेज की खातिर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद अजीमनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भोट थाना क्षेत्र के सनकरा मुंडिया गांव निवासी मेहताब जहां का निकाह दो साल पहले छत्तरपुर गांव निवासी अहमद हसन के साथ हुआ था। मामले की तहरीर अजीमगनर पुलिस को दी गई है। पुुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें