फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: छेड़खानी के विरोध पर महिला से मारपीट, तीन पर प्राथमिकी दर्ज

Thu, 05 Nov 2026 12:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। छेड़खानी का विरोध करने पर महिला के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की महिला ने आरोप लगाया कि कंपनेरी गांव निवासी हृदेश उसके साथ छेड़खानी करता था। विरोध करने पर वह जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित करता था। महिला के अनुसार, 14 अक्तूबर को हृदेश उसके घर में घुस आया और छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया। उसी रात करीब नौ बजे हृदेश अपने साथी देवेंद्र और महेश के साथ पहुंचा और महिला के धान के पूलों में आग लगा दी। आरोपियों ने उस पर अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाया और विरोध करने पर लात-घूंसों व लाठी-डंडों से मारपीट की। पीड़िता ने पहले कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई न होने पर पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। एसपी के आदेश पर तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और सीओ राजवीर सिंह परिहार ने अग्रिम कानूनी कार्रवाई की बात कही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें