रामपुर। सपा नेता आजम खां के खिलाफ दर्ज यतीमखाना मामले में बुधवार को गवाह बरेली के नवाबगंज थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा कोर्ट पहुंचे। कोर्ट में उनकी गवाही हुई। सपा नेता के अधिवक्ता ने उनसे जिरह की जो कि पूरी नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई 25 अक्तूबर को होगी। सपा नेता के खिलाफ कोतवाली में 2019 में यतीमखाना बस्ती को खाली कराने के नाम पर लूटपाट, डकैती व मारपीट के आरोप में 12 मुकदमे दर्ज कराए गए थे। यह सभी मामले एमपी-एमएलए कोर्ट में विचाराधीन हैं।