फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यतीमखाना प्रकरण में गवाह ने दर्ज कराए बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सपा नेता आजम खां के खिलाफ दर्ज यतीमखाना प्रकरण के एक मामले में गवाह ने सोमवार को कोर्ट में अपने बयान दर्ज कराए। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने गवाह से जिरह की। उनकी जिरह पूरी नहीं हो सकी है। इस मामले की अगली सुनवाई 16 सितंबर को होगी।
विज्ञापन

सपा नेता आजम खां के खिलाफ 2019 में यतीमखाना में रहने वाले लोगों ने यह आरोप लगाते हुए मुकदमे दर्ज कराए थे कि उनके साथ मारपीट और लूटपाट की गई। यह कार्रवाई आजम खां के इशारे पर हुई। इसके संबंध में थाना कोतवाली में आजम खां के खिलाफ 12 मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें वो जमानत पर चल रहे हैं। सोमवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में गवाह जाकिर अली ने अपने बयान दर्ज कराए। आजम खां के अधिवक्ता ने उनसे जिरह की, जो पूरी नहीं हो सकी। अब इस मामले की अगली सुनवाई 16 सितंबर को होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें