फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब्दुल्ला के दो जन्म प्रमाणपत्र के मामले में कन्नौज के एडीएम ने दी गवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सपा नेता आजम खां के पुत्र विधायक अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र के मामले बुधवार कन्नौज के एडीएम गजेंद्र कुमार ने अपने बयान दर्ज कराए। बृहस्पतिवार को उनसे जिरह होगी। वहीं ललितपुर के मुख्य अग्निशमन अधिकारी मतलूब हुसैन की गवाही पूरी हो गई है। इस मामले की अगली सुनवाई बृहस्पतिवार को होगी।
विज्ञापन

विधायक अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र होने का मुकदमा 2019 में थाना गंज में दर्ज हुआ था। इस मुकदमे में आजम खां, उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा और अब्दुल्ला आजम आरोपी हैं। तीनों जमानत पर चल रहे हैं। मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है। बुधवार को कन्नौज में तैनात एडीएम और स्वार विधानसभा सीट के तत्कालीन आरओ गजेंद्र कुमार ने अपने बयान दर्ज कराए। बृहस्पतिवार को उनसे जिरह होगी। वहीं इस मामले में ललितपुर के मुख्य अग्निशमन अधिकारी मतलूब हुसैन की गवाही पूरी हो गई है। अब इस मामले की अगली सुनवाई बृहस्पतिवार को होगी।
वहीं दूसरी ओर यतीमखाना प्रकरण के एक मुकदमे की गवाह नसीमा खातून ने कोर्ट में पहुंच कर अपने बयान दर्ज कराए। जहां पर बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने उनसे जिरह की। जिरह अभी पूरी नहीं हुई है। अब इस मामले की 21 नवंबर को सुनवाई होगी। यतीमखाना प्रकरण में 12 मुकदमे दर्ज हुए थे। जिसमें सपा नेता आजम खां भी आरोपी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें