रामपुर। सपा नेता आजम खां के खिलाफ दर्ज यतीमखाना बस्ती को हटाने के मामले की मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। बचाव पक्ष की ओर से एक गवाह पेश किया गया। उसकी जिरह अभी पूरी नहीं हुई है। इसकी सुनवाई छह अक्तूबर को होगी। एमपीएमएलए कोर्ट में हुई इस सुनवाई के दौरान गवाह फुरकान की गवाही हुई। उससे जिरह हुई। जिरह पूरी नहीं हो सकी। इस मामले की सुनवाई छह अक्तूबर को होगी। इसके अलावा सपा के दिवंगत नेता अमर सिंह के परिवार पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में सुनवाई नहीं हो सकी। इसी तरह सिविल लाइंस थाने में दर्ज भड़काऊ भाषण के मामले में भी सुनवाई नहीं हो सकी। इस मामले की सुनवाई तीन अक्तूबर को होगी। संवाद