फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मीटर प्रीपेड और बिजली का बिल आ गया 1.53 लाख का

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बिना बिजली सप्लाई चलाए प्रीपेड मीटर से एक लाख से ऊपर का बिल आने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मीटर में रिचार्ज न होने के बावजूद मीटर से एक लाख से अधिक का बिल आ गया। जब दो बिजली कर्मचारी किराना दुकान स्वामी के पास बिल लेकर पहुंचे तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। आननफानन ं उसने इसकी शिकायत एमडी और बिजली घर के उप खंड अधिकारी से की। अधिकारियों ने मामले की जांच करने की बात कही है।
विज्ञापन

कटकुइय्या निवासी बिजली उपभोक्ता अकील अहमद ने बताया कि उनकी दुकान पर प्रीपेड मीटर भी लगा हुआ है जो कि रिचार्ज नहीं था। जिससे उनकी बिजली नहीं चल सकती है। उसने बताया कि सात दिसंबर को किला बिजलीघर के दो कर्मचारी उसकी दुकान पर आए और उसको बिजली बिल की सूची दिखाने लगे। जिसने उसने पाया कि एक लाख से अधिक बकाया बिलों की सूची में उसका भी नाम शामिल था। उसने बताया कि सूची के अनुसार उस पर एक लाख 53 हजार आठ सौ 71 रुपये बकाया दिखाया गया। जिस पर उसके होश उड़ गए। इसके बाद उसने बिल की कॉपी पश्चिमी विद्युत वितरण निगम के एमडी व किला बिजलीघर के उप खंड अधिकारी को शिकायत की और बिल की सही जांच कराने की मांग की। इधर, बिजली अधिकारियों का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें