फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहेरे भाई के प्यार में अंधी बीवी: अनुकंपा पर नौकरी पाने के लिए पति की कराई हत्या, फिर खुद दर्ज करवाई गुमशुदगी

Sun, 05 Mar 2023 02:26 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर

सार

हत्या के बाद आरोपियों ने उसके शव को झाड़ियों के नीचे दबा दिया था। मृतक के भाई ने उसकी पत्नी और अपने तहेरे भाई सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के अशोक विहार कॉलोनी निवासी बिजली कर्मी राजीव कुमार (27) की हत्या उसकी पत्नी ने सुपारी देकर करा दी है। राजीव खौद बिजलीघर में लाईन कुली के पद पर तैनात था। पुलिस ने राजीव का शव शहजादनगर थाना क्षेत्र के अहमदाबाद गांव के जंगल से बरामद कर लिया है। हत्या के बाद उसके शव को झाड़ियों के नीचे दबा दिया गया था। राजीव के भाई ने उसकी पत्नी और अपने तहेरे भाई सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

राजीव के भाई चंद्रपाल सिंह का आरोप है कि राजीव के संबंध उसकी पत्नी सीमा से अच्छे नहीं थे। उसके रिश्ते राजीव के तहेरे भाई राहुल के साथ बन गए थे। सीमा राजीव को रास्ते से हटाकर उसकी जगह पर नौकरी हासिल करना चाहती। सीमा और राहुल ने मिलकर राजीव को रास्ते से हटाने की साजिश रची। उसको गायब कराकर सीमा ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज करा दी थी। पुलिस को जब राहुल पर संदेह हुआ तो पूछताछ में उसने सच उगल दिया।
विज्ञापन

उसने बताया कि सीमा ने 1.62 लाख रुपये की सुपारी अरुण, रवि और सतीश को दी थी। तीनों राजीव को 27 फरवरी को शहजादनगर थाना क्षेत्र के अहमदाबाद गांव ले गए जहां उसकी हत्या करने के बाद उसके शव को झाड़ियों के पीछे छुपा दिया। 28 फरवरी को सीमा ने राजीव की गुमशुदगी कोतवाली में दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में सीमा, राहुल, अरुण, रवि और सतीश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें