रामपुर। इन दिनों मौसम तेजी से बदल रहा है। दिन में हर घंटे औसतन एक डिग्री सेल्सियस तापमान का अंतर दर्ज किया जा रहा है। जिस कारण दिन में सामान्य तापमान तो सुबह व शाम के बाद से ठंड बढ़ रही है। जिस कारण खांसी-जुकाम से लेकर बुखार तक की समस्या लोगों में बढ़ रही है। जिला अस्पताल में ही रोजाना औसतन तीस से अधिक मरीज इन समस्याओं के शिकार होकर दवा लेने पहुंच रहे हैं। ऐसे में आयुर्वेद और घरेलू नुस्खों को आजमाकर आप इन समस्याओं से बच सकते हैं।
बात अगर मंगलवार के ही तापमान अंतर की हो तो सुबह 11 बजे तापमान 21 डिग्री सेल्सियस था, जो कि दोपहर तीन बजे तक हर एक घंटे एक-एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके बाद शाम चार बजे से तापमान कम होना शुरु हुआ दो घंटे बाद ही यानि शाम छह बजे दोपहर 11 बजे का तापमान यानि 21 डिग्री सेल्सियस हो गया। इसके बाद रात में भी लगातार तापमान कम हुआ और आधी रात तक तापमान कम होकर 15 डिग्री सेल्सियस तो सुबह के वक्त 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास तक रह रहा है।