फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश होने और बादल छाए रहने से मौसम हुआ सुहावना

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। दिनभर मौसम का मिजाज बदलता रहा। कभी बारिश ने मौसम सुहावना कर दिया तो कभी उमस ने परेशान कर दिया। दिनभर बादल छाए रहने से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में बादल छा गए थे। सुबह के समय हवाओं के साथ बूंदाबांदी होने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत किली। इसके बाद फिर से मौसम बदल गया। तेज धूप पड़ने से फिर से गर्मी पड़ने लगी। अपराह्न करीब तीन बजे फिर से आसमान में काली घटाएं घिर आईं। कुछ ही देर में झमाझम बारिश शुरु हो गई। लेकिन, कुछ देेर बाद ही बारिश रुक गई। इसके बाद बादल घिरे रहने और रुक रुककर बूंदाबांदी होती रहने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें